लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: एमटीएनएल मैकेनिक के पद से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, दो हमलावर घर में घुसे और दे दनादन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 18:42 IST

Delhi Crime News: शव को पोस्टमार्टम के लिए लालबहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में रखवा दिया गया है और हत्या के धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकॉल ठाकुर के बड़े बेटे मुकेश ठाकुर ने किया था।मौके पर अपराध जांच टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तस्वीरें लीं।

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) से मैकेनिक के पद से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार सुबह उसके घर में दो हमलावरों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि न्यू अशोक नगर के एक व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को कॉल कर सूचना दी थी कि किसी ने उनके पिता की हत्या कर दी है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस न्यू अशोक नगर में मकान नंबर सी-2/33 पर पहुंची। गुप्ता ने बताया कि घर की पहली मंजिले के कमरे में गौतम ठाकुर नाम का एक व्यक्ति बिस्तर पर मृत मिला। उसके पेट में चाकू से वार किए जाने के निशान थे। उन्होंने बताया कि कॉल ठाकुर के बड़े बेटे मुकेश ठाकुर ने किया था।

मौके पर अपराध जांच टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तस्वीरें लीं। पुलिस ने बताया कि 2012 में एमटीएनएल से सेवानिवृत्त हुए ठाकुर अपने दो बेटों और उनके परिवारों के साथ इस मकान की पहली मंजिल पर रहते थे। उसने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लालबहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में रखवा दिया गया है और हत्या के धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि ठाकुर के बेटे ने खुलासा किया कि उसने घटना के तुरंत बाद दो लोगों को घर से बाहर जाते देखा था, लेकिन इस जानकारी की पुष्टि की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली