लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: नर्सिंग की 22 वर्षीय छात्रा बिस्तर पर मृत मिली, हाथ पर कैनुला लगा था और छत पर लगे पंखे से दो ‘आईवी ड्रिप’ लटक रही थीं, आखिर क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2024 12:43 IST

Delhi Crime News: शरीर में तरल पदार्थ निकालने, ऑक्सीजन प्रदान करने और जीवन रक्षक दवाइयाँ देने के लिए नस में लगाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की रहने वाली छात्रा दो अन्य लोगों के साथ पीजी में रहती थीं।अपराध दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।शव एलबीएस हॉस्पिटल के मुर्दाघर में ले जाया गया।

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में बतौर पीजी में रह रही नर्सिंग की 22 वर्षीय छात्रा अपने कमरे में मृत पायी गयी और उसके हाथ पर ‘कैनुला’ (एक पतली ट्यूब) लगा हुआ था। ऐसा संदेह है कि छात्रा ने आत्महत्या की है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रविवार को पीसीआर को फोन कर सूचित किया गया था कि एक महिला अपने कमरे में बेसुध पड़ी है। पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और कमरा अंदर से बंद पाया। उन्होंने बताया पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। महिला अपने बिस्तर पर मृत मिली और उसके हाथ पर एक कैनुला लगा था और छत पर लगे पंखे से दो ‘आईवी ड्रिप’ लटक रही थीं। कैनुला एक छोटी ट्यूब होती है जिसे व्यक्ति के शरीर में तरल पदार्थ निकालने, ऑक्सीजन प्रदान करने और जीवन रक्षक दवाइयाँ देने के लिए नस में लगाया जाता है।

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश की रहने वाली छात्रा दो अन्य लोगों के साथ पीजी में रहती थीं जो रक्षा बंधन के लिए घर गयी हुई थीं। एक अपराध दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव एलबीएस हॉस्पिटल के मुर्दाघर में ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया है तथा मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा। पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज