लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था 13 वर्षीय छात्र, बिजली के खंभे के संपर्क में आया और मौत, बिजली कंपनियों की लापरवाही, 7वीं मौत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2024 18:11 IST

Delhi Crime News: कोटला विहार फेज-2 में क्रिकेट खेल रहे इस लड़के की बिजली के खंभे के संपर्क में आने से करंट लगने की वजह से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे बिजली का करंट लगने से एक लड़के की मौत की सूचना दी गई।दिल्ली में बिजली कंपनियों की लापरवाही के कारण यह सातवीं मौत है।वीरेंद्र सचदेवा ने लड़के की मौत पर दुख जताया है और मामले की जांच की मांग की।

Delhi Crime News: बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके में क्रिकेट खेलते समय बिजली के खंभे के संपर्क में आने से 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) जिमी चिराम ने कहा, ‘‘हमें शनिवार को दोपहर करीब एक बजकर 27 मिनट पर रनहोला पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बिजली का करंट लगने से एक लड़के की मौत की सूचना दी गई।’’ उन्होंने बताया कि टीम को पता चला कि कोटला विहार फेज-2 में क्रिकेट खेल रहे इस लड़के की बिजली के खंभे के संपर्क में आने से करंट लगने की वजह से मौत हो गई।

इस लोहे के खंभे के जरिये एक गौशाला को बिजली आपूर्ति की गई है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इस बीच, मृतक की मां अनीता देवी ने गौशाला और बिजली विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अनीता ने कहा, ‘‘मेरा बेटा, जो सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था, शनिवार को अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। वह गेंद लेने के लिए गौशाला के पास गया। उसे वहां उस खंभे के संपर्क में आने पर करंट लग गया जिससे बिजली का तार गौशाला तक ले जाया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से छोटे बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में जाते हैं और ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है।

जब मेरा बेटा मर रहा था, तब कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।’’ इस बीच, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लड़के की मौत पर दुख जताया है और मामले की जांच की मांग की। सचदेवा ने एक बयान में दावा किया कि दिल्ली में बिजली कंपनियों की लापरवाही के कारण यह सातवीं मौत है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा