लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: दिल दहला देने वाली वारदात, 17 साल के लड़के ने 12 साल के दोस्त के साथ मिलकर 10 साल के बच्चे की हत्या की

By विनीत कुमार | Updated: January 10, 2021 12:05 IST

दिल्ली में 10 साल के एक बच्चे फरहान की हत्या उसके ही दो किशोर दोस्तों ने कर दी। दोनों पैसे के लिए फरहान को किडनैप करना चाहते थे। वे जब इसमें नाकाम रहे तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में दो किशोर बच्चों ने 10 साल के बच्चे की हत्या की, मस्जिद में शव को छुपायापैसे के लिए फरहान को किडनैप करना चाहते थे दोनों, आरोपी किशोरों की उम्र 17 और 12 साल हैपुलिस से पूछताछ में कबूल की हत्या की बात, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 17 साल के एक किशोर ने अपने 12 साल के दोस्त के साथ मिलकर 10 साल के एक बच्चे की हत्या कर दी। 

घटना शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास की है। आरोपी किशोरों ने इसलिए बच्चे की हत्या कर दी क्योंकि वे उसे किडनैप करने में नाकाम रहे। दोनों बच्चे को किडनैप कर उसके पिता से फिरौती मांगना चाहते थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बच्चे का शव इलाके में एक मस्जिद के दूसरी मंजिल पर छुपा दिया गया था। गुरुवार को खजूरी खास के पास श्री राम कॉलोनी के निवासी शमीम हुसैन ने अपने बेटे फरहान के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पिता के अनुसार फहान इलाके में सी- ब्लॉक में मदीना मस्जिद गया था लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और बयान के आधार पर बच्चे के बारे में पता लगाने की कार्रवाई शुरू की।

दिल्ली नॉर्थईस्ट के डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकार के अनुसार बच्चे की खोज के लिए दिल्ली-एनसीआर के अन्य पुलिस स्टेशन को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। साथ ही पुलिस और बच्चे के रिश्तेदारों ने भी खोजबीन जारी रखी।

Delhi boy Murdered: सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

डीसीपी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की गई। इसी दौरान मदीना मस्जिद का हर फ्लोर को भी पुलिस ने जांचा। यहीं फरहान को सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार देखा गया था। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान एक कोने में बच्चे का शव कुछ मलबों के नीचे छिपाकर रखा हुआ मिला।

शव मिलने के बाद मर्डर का केस दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू की। इसमें खुलासा हुआ कि फरहान को दो दोस्तों के साथ आखिरी बार देखा गया था।

Delhi boy Murdered: पूछताछ के बाद पुलिस को बताया सच

डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उसके दोनों दोस्तों से पूछताछ शुरू हुई। दोनों के बयान अलग-अलग थे। पुलिस ने इसे देखते हुए उनसे सभी तथ्यों के आधार पर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद वे सच बोल गए। दोनों ने माना कि उन्होंने फरहान की हत्या की है।

दोनों किशोरों ने पुलिस को बताया कि वे फरहान को किडनैप कर उसके पिता से पैसे मांगना चाहते थे। दोनों ने इसकी योजना पहले ही बना ली थी। हाल में उन्होंने एक बार नींद की गोली मिलाकर पानी भी फरहान को पिलाया था लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी।

इसके बाद गुरुवार को उन्होंने दूसरी कोशिश की। वे फरहान को मोमोज खिलाने के बहाने मदीना मस्जिद ले गए और उसका गला दबा दिया। फरहान की मौत को देखकर वे घबरा गए। ऐसे में उन्होंने फरहान का शव वहीं मस्जिद की दूसरी मंजिल पर एक कोने में रखे मलबे में छिपा दिया और भाग खड़े हुए। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली