लाइव न्यूज़ :

DELHI CRIME: घरों से चोरी में '50 मास्टर की' का इस्तेमाल करने वाली लड़की गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2025 21:04 IST

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 50 'मास्टर की' का इस्तेमाल कर बंद घरों में चोरी के आरोप में कॉल सेंटर की पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देDELHI CRIME: घरों से चोरी में '50 मास्टर की' का इस्तेमाल करने वाली लड़की गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 50 'मास्टर की' का इस्तेमाल कर बंद घरों में चोरी के आरोप में कॉल सेंटर की पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मणिपुर की मूल निवासी आरोपी जोयनीला तोंगसिन अनल (23) अक्टूबर 2024 में दिल्ली आई थी और मुनिरका में रहते हुए उसने एक कॉल सेंटर में नौकरी की थी। अधिकारी ने बताया कि कुछ समय बाद उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और कथित तौर पर किशनगढ़ तथा सफदरजंग एन्क्लेव जैसे आस-पास के इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि दरवाजों में लगे ताले को खोलने के लिए वह चाबियों के एक गुच्छे का इस्तेमाल करती थी।

ताला खोलने में सफल रहने के बाद चुपके से घरों में घुसकर कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। इस महीने की शुरुआत में किशनगढ़ थाने और सफदरजंग एन्क्लेव थाने में चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज किए जाने के बाद ये मामला प्रकाश में आया। गोयल के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मुनिरका स्थित उसके घर से लैपटॉप, एलईडी टीवी और कैमरे से जुड़े सामान चोरी हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसके घर से कान में पहनने वाली सोने और हीरे की बालियां, एक हेडफोन, जूते और 1,300 रुपये नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने 14 जून को जोयनीला को छतरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके घर से चोरी की कई चीजें बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि उसके पास मौजूद 50 चाबियां (मास्टर की) भी जब्त कर ली गई हैं, जिनका इस्तेमाल वह बंद घरों को खोलने के लिए करती थी।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये