लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: आकाशवाणी की पूर्व अधिकारी राजरानी लाल और उनकी बेटी की फ्लैट में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2023 07:35 IST

पुलिस के अनुसार एक पड़ोसी ने कृष्णा नगर के ई ब्लॉक में एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से गंध आने की शिकायत करते हुए बुधवार रात 8 बजे पीसीआर को फोन किया, जिसके बाद एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है और कुछ सुराग मिले हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। 

नयी दिल्लीः शहबाद डेयरी में एक युवती की हत्या के बाद दिल्ली के कृष्ण नगर में माँ-बेटी की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इलाके में बुधवार को 64 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी के शव उनके फ्लैट में मिले, जिस पर चोट के निशान थे। पुलिस को संदेह है कि उनकी हत्या की गई है।

मृतकों की पहचान आकाशवाणी की सेवानिवृत्त अधिकारी राजरानी लाल और उनकी बेटी गिन्नी करार (30) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार एक पड़ोसी ने कृष्णा नगर के ई ब्लॉक में एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से गंध आने की शिकायत करते हुए बुधवार रात 8 बजे पीसीआर को फोन किया, जिसके बाद एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

DCP शाहदरा रोहित मीणा ने कहा- हमें रात 8 बजे एक घर से बदबू आने की सूचना मिली थी। पुलिस को वहां से 65 वर्ष की महिला और उनकी 36 वर्षीय बेटी का शव मिला। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि घर में कोई परिचित इंसान दाखिल हुआ था। हम सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है और कुछ सुराग मिले हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह