लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: मुठभेड़ के बाद आरोपी विपिन उर्फ काला बंदर अरेस्ट, पुलिस ने पैर में मारी गोली, झपटमारी, चोरी और अवैध हथियार के कई केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2024 16:11 IST

Delhi Crime: पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस अभियान को बुधवार को कापसहेड़ा पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने विपिन के आने की मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर एफआईएमटी कॉलेज के पास जाल बिछाया। आरोपी ने गिरफ्तारी का विरोध किया और भागने की कोशिश में पुलिस पर गोलियां चलाईं। गोली हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके के पास पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद झपटमारी, चोरी और अवैध हथियार रखने के कई मामलों में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी विपिन उर्फ काला बंदर (22) के पैर में गोली लगी और फिलहाल उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस अभियान को बुधवार को कापसहेड़ा पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया।

उन्होंने कहा, " पुलिस ने विपिन के आने की मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर एफआईएमटी कॉलेज के पास जाल बिछाया। जैसे ही अधिकारी उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े आरोपी ने गिरफ्तारी का विरोध किया और भागने की कोशिश में पुलिस पर गोलियां चलाईं। एक गोली हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें एक गोली विपिन के दाहिने पैर में लगी। डीसीपी ने बताया कि उसके कब्जे से एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं तथा घटनास्थल को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

उन्होंने बताया, "विपिन कापसहेड़ा का रहने वाला है और उस पर झपटमारी, चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत वारदात समेत नौ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वसंत कुंज पुलिस थाने में दर्ज झपटमारी के एक हाईप्रोफाइल मामले में भी वांछित था।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा