एक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2026 16:38 IST2026-03-31T16:36:52+5:302026-03-31T16:38:04+5:30

Delhi Crime: पीड़ित और उसके दोस्त को लगभग एक ही उम्र के चार लड़कों ने घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित की पीठ में कथित तौर पर चाकू से वार किया।

Delhi Crime 4 boys same age surrounded man stabbed stole his mobile phone victim admitted to hospital | एक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

सांकेतिक फोटो

Highlightsमोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लड़के मादक पदार्थ के आदी हैं।

Delhi: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक शख्स को चाकू घोंपकर उसका मोबाइल फोन लूटने के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा गया है। ये लड़के मादक पदार्थ के आदी हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।यह घटना 28 मार्च को जनता गार्डन के पास घटी, जहां पीड़ित और उसके दोस्त को लगभग एक ही उम्र के चार लड़कों ने घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित की पीठ में कथित तौर पर चाकू से वार किया और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुष्कर्म में भाई की मदद करने के जुर्म में महिला को 10 साल की कैद

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक महिला को 2013 में दुष्कर्म के अपराध को अंजाम देने में अपने नाबालिग भाई की मदद करने के जुर्म में 10 साल की जेल की सजा सुनाई है। न्यायमूर्ति चंद्रशेखरन सुधा ने कहा कि दोषी महिला ने पीड़िता का भरोसा तोड़ा और उसे बहला-फुसलाकर अपराध स्थल पर ले जाने में “सक्रिय” भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि दोषी महिला न केवल दुष्कर्म के दौरान मौजूद थी, बल्कि उसने पीड़िता को अपराध का खुलासा न करने की धमकी भी दी थी।

भजनपुरा में कंपनी प्रतिनिधि से सशस्त्र लूट के प्रयास में दो लोग दोषी करार

दिल्ली अदालत ने 2018 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अमेजन के कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी एजेंट) से बंदूक के बल पर लूट के प्रयास के मामले में दो लोगों को दोषी ठहराया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बलविंदर सिंह की अदालत मोहम्मद आरिफ उर्फ शानू और समीर खान के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रही थी, नौ सितंबर 2018 को कंपनी प्रतिनिधि धर्म सिंह पर हमला करने का आरोप है।

दिल्ली: देर रात अलग-अलग मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने और कई अन्य लोगों पर हमला करने के मामले में वांछित दो लोगों को पुलिस ने देर रात अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उर्फ नोडी और प्रेम शर्मा उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है और उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने पकड़ने की कोशिश कर रही पुलिस टीमों पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनके पैरों में गोलियां लगीं।

Web Title: Delhi Crime 4 boys same age surrounded man stabbed stole his mobile phone victim admitted to hospital

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे