दिल्ली क्राइमः 16 वर्षीय लड़के की घर के पास चाकू घोंपकर हत्या, 3 नाबालिग अरेस्ट, पैसों के विवाद में रिश्ते के भाई ने महिला पर चाकू से हमला किया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2026 15:13 IST2026-03-26T15:08:44+5:302026-03-26T15:13:48+5:30

Delhi Crime: आरोपी असलम त्रिलोकपुरी निवासी पीड़िता अफसाना के घर पहुंचा और अपने कथित बकाये पैसे की मांग को लेकर उससे बदसलूकी करने लगा।

Delhi Crime 16-year-old boy stabbed death near his home 3 minors arrested, cousin attacks woman with knife over money dispute? | दिल्ली क्राइमः 16 वर्षीय लड़के की घर के पास चाकू घोंपकर हत्या, 3 नाबालिग अरेस्ट, पैसों के विवाद में रिश्ते के भाई ने महिला पर चाकू से हमला किया?

सांकेतिक फोटो

Highlightsपैसों के विवाद में 29 वर्षीय महिला को उसके रिश्ते के भाई ने कथित रूप से चाकू से हमला कर ज़ख्मी कर दिया।गोल्फ व्यू प्रथम सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुराग निरंजन (43) ने सुबह अपने घर पर फांसी लगा ली।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के संबंध में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। 

Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में 16 वर्षीय लड़के की उसके घर के पास कथित रूप से चाकू घोंपकर इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि वह एक आरोपी को तंग किया करता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के संबंध में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में पैसों के विवाद में 29 वर्षीय महिला को उसके रिश्ते के भाई ने कथित रूप से चाकू से हमला कर ज़ख्मी कर दिया।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 9.45 बजे घटी, जब आरोपी असलम त्रिलोकपुरी निवासी पीड़िता अफसाना के घर पहुंचा और अपने कथित बकाये पैसे की मांग को लेकर उससे बदसलूकी करने लगा।

नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या

नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सेक्टर 78 के अंतरिक्ष गोल्फ व्यू प्रथम सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुराग निरंजन (43) ने सुबह अपने घर पर फांसी लगा ली।

पालघर में मामूली विवाद में दोस्त की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में धारदार हथियार से हमला कर अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना तुलींज थाना क्षेत्र के मोरेगांव इलाके के जीजय नगर में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे हुई।

छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोपी प्रोफेसर अदालत से हुआ दोषमुक्त

प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोपी प्रोफेसर को यहां की एक अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अभियोजन पक्ष ने बृहस्पतिवार को बताया कि अपर जिला न्यायाधीश (प्रथम) महेंद्र कुमार की अदालत ने मंगलवार को सबूत के अभाव में प्रोफेसर को दोषमुक्त कर दिया।

केरल में तेल फैक्टरी में आग लगने से एक मजदूर की मौत

केरल में एदयार औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक तेल कंपनी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल एवं बचाव सेवा के अधिकारियों के अनुसार सी जी लुब्रिकेंट्स में सुबह करीब 8:45 बजे आग लगी।

Web Title: Delhi Crime 16-year-old boy stabbed death near his home 3 minors arrested, cousin attacks woman with knife over money dispute?

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे