लाइव न्यूज़ :

आतंकी संगठन आईएसआईएस के 13 सदस्यों को सजा, आपराधिक साजिश रचने में दोषी, जानिए क्या था मामला

By भाषा | Updated: October 16, 2020 20:53 IST

दिल्ली कोर्टः विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने नफीस खान को 10 वर्ष जेल की सजा सुनाई जबकि तीन दोषियों को सात वर्ष की कैद और एक व्यक्ति को छह साल कैद की सजा दी गई। दोषियों के वकील कौसर खान ने कहा कि अदालत ने अन्य आठ दोषियों को पांच साल कैद की सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया के जरिए मुस्लिम युवाओं की भर्ती करने की आपराधिक साजिश रचने के दोषी पाए गए।सुहैल अहमद, मोहम्मद अलीम, मोइनुद्दीन खान, आसिफ अली और सैय्यद मुजाहिद को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई।मुदब्बिर मुश्ताक शेख को सात साल जबकि अमजद खान को छह साल कैद की सजा सुनाई गई।

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस के 13 सदस्यों को अलग-अलग सजाएं दीं। ये सभी भारत में अपना आधार बनाने एवं आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया के जरिए मुस्लिम युवाओं की भर्ती करने की आपराधिक साजिश रचने के दोषी पाए गए।

विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने नफीस खान को 10 वर्ष जेल की सजा सुनाई जबकि तीन दोषियों को सात वर्ष की कैद और एक व्यक्ति को छह साल कैद की सजा दी गई। दोषियों के वकील कौसर खान ने कहा कि अदालत ने अन्य आठ दोषियों को पांच साल कैद की सजा सुनाई।

उन्होंने कहा कि अबु अनस, मुफ्ती अब्दुल समी कासमी और मुदब्बिर मुश्ताक शेख को सात साल जबकि अमजद खान को छह साल कैद की सजा सुनाई गई। वहीं, अब्दुल्ला खान, नजमुल हुदा, मोहम्मद अफजल, सुहैल अहमद, मोहम्मद अलीम, मोइनुद्दीन खान, आसिफ अली और सैय्यद मुजाहिद को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई।

बेंगलुरु में आईएसआईएस के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बेंगलुरु आधारित आईएसआईएस मॉड्यूल के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया की यात्रा के लिए उन्हें धन मुहैया कराने में कथित तौर पर शामिल थे। एनआईए के अधिकारियों ने तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के निवासी अब्दुल कादिर (40) और यहाँ के फ्रेजर इलाके के इरफान नासिर (33) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से कुछ ही हफ्ते पहले एजेंसी ने यहां एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

जांच के सिलसिले में अधिकारियों ने गुरप्पन पाल्या और फ्रेजर शहर में कादिर और नासिर के ठिकानों पर तलाशी ली और उनके कब्जे से संदिग्ध सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। एनआईए ने एक बयान में कहा कि कादिर चेन्नई में एक बैंक में एक व्यापार विश्लेषक है, जबकि नासिर यहां चावल व्यापारी है।

दोनों को यहां विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने पूछताछ के लिए एजेंसी को उसकी 10 दिन की हिरासत दे दी। एजेंसी ने कहा कि 19 सितंबर को एक मामले की जांच के दौरान, बेंगलुरु स्थित आईएसआईएस मॉड्यूल के बारे में कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए। बेंगलुरु में एक डॉक्टर की गिरफ्तारी से इस बात को बल मिला।

टॅग्स :आईएसआईएसकोर्टदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO