लाइव न्यूज़ :

ट्यूशन पढ़ने गई 12 साल की बच्ची का दंपति ने गला घोंटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद हुआ मामले का खुलासा 

By भाषा | Updated: October 31, 2018 22:55 IST

घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके का है। 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मृतका बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई लेकिन वापस ही नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की शिकायत दर्ज करवाई।

Open in App

उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से एक दंपति को लड़की की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने और फिर उसका शव उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि लड़की 11-12 वर्ष की थी जो अपनी पड़ोसन रूकसार (32) के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी और उसकी घरेलू कामों में मदद भी करती थी।उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वह ट्यूशन पढ़ने गई लेकिन लौटी नहीं। पुलिस ने बताया कि 22 अक्टूबर को रूकसार के घर में लड़की ऊपर वाली शेल्फ से कुछ उतारने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह फिसल गई, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई और वह रोने लगी।उन्होंने बताया कि उसके रोने से चिढे़ रूकसार के पति रजब ने बच्ची को जोर से थप्पड़ मार दिया और वह बेहोश हो गई। रजब को डर था कि होश में आने के बाद वह सबको घटना के बारे में बता देगी, इसलिए दंपति ने उसे कैद में रखा और 27 अक्टूबर को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।उन्होंने बताया कि लड़की की हत्या करने के बाद रजब ने उसका शव यमुना जैव विविधता पार्क के पास सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को गहन पूछताछ के दौरान दोनों ने आरोप स्वीकार कर लिया। 

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह