लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में धड़ल्ले से चल रही है रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी, पुलिस ने नर्स सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 5, 2021 13:20 IST

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर मृत रोगियों के लिए लाए गए रेमेडिसीवर इंजेक्शन की चोरी करती पकड़ी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एक निजी अस्पताल में मर चुके रोगियों से जुड़े रेमेडिसविर इंजेक्शन चुराने वाली नर्स गिरफ्तारपुलिस ने नर्स सहित उसके तीन साथियों को कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया हैनर्स दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में काम करती थी, मरीजों के परिवार को मंहगे दाम पर बेचती थी दवा

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स को मृत रोगियों के रेमेडिसिवर इंजेक्शन चोरी कर उसे ब्लैक में बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना दिल्ली के मूलचंद अस्पताल की है। आरोप है कि 24 वर्षीय नर्स कोरोना संक्रमित रोगियों के मर जाने के बाद उनके लिए लाए गए इंजेक्शन चुराया करती थी। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नर्स अस्पताल से इंजेक्शन चुराकर अपने दोस्तों को देती थी और उसके दोस्त इसे मंहगे दामों में बेचते थे। पुलिस ने नर्स और उसके तीन दोस्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और मौके पर कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवा की सात शीशियां भी जब्त की है । 

दिल्ली के एडिशनल डीसीपी गुरिकबाल सिंह सिधू ने कहा कि आरोपी की पहचान ललितेश चैहन के रूप में की गई है। वह मूलचंद अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत हैं। डीसीपी के अनुसार ललितेश के दोस्त शुभम पटनायक और उसके दूसरे सहयोगी विशाल कश्यप सहित विपुल वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक शुभम ने नर्सिंग अटेंडेंट कोर्स किया है। वहीं विशाल कश्यप और विपुल शर्मा दिल्ली सरकार के इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंस में क्लर्क के रूप में काम करते हैं।

पुलिस ने बताया कि ऐसी गुप्त जानकारी मिली थी कि विपुल अवैध रूप से कोविड रोगियों के परिवार को इंजेक्शन देने पीतमपुरा जाने वाला है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर विपुल को मौके पर दो रेमेडिसविर इंजेक्शन की शीशियों के साथ गिरफ्तार किया । साथ ही उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया । 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO