लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मुनिरका के बाद पहाड़गंज से 39 लड़कियों को महिला आयोग ने बचाया, विदेश में बेचने की थी तैयारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2018 08:29 IST

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के पहाड़गंज में एक होटल से 39 लड़कियों का रेस्क्यू किया। खबर के 16 लड़कियों को बचा लिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अगस्त:दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के पहाड़गंज में एक होटल से 39 लड़कियों का रेस्क्यू किया। खबर के 16 लड़कियों को बचा लिया गया है। ये सभी लड़कियां नेपाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। 

बता दें कि 25 जुलाई को भी दिल्ली महिला आयोग ने 16 लड़कियों को बचाया था। दिल्‍ली महिला आयोग ने इन सभी लड़कियों को देश से बाहर भेजने की तैयारी कर रहा है। वहीं, इन लड़कियों को बचाने के लिए दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने खुद इस रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को संभाला और होटल से सभी लड़कियों को सुरक्षित निकाला है। इस तरह की घटना दिल्ली में लगातार देखने को मिल रही हैं।

दरअसल दिल्ली महिला आयोग को खबर मिली थी कि पहाड़गंज के एक होटल में कुछ लड़कियों को जबरदस्ती रखा गया है। जिसके बाद खुद अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल  पुलिस के साथ इलाके में पहुंची और छापेमारी की। छुड़ाई गई इन लड़कियों को कुछ दिन पहले ही नेपाल से लाया गया था और विदेशों में भेजने की तैयारी थी। लड़कियों से पूछताछ में पता चला है कि दलालों ने उनके पासपोर्ट अपने पास रख लिए थे और उन्‍हें होटल में कैद  कर लिया।

इससे पहले हाल ही में दिल्‍ली महिला आयोग ने मुनिरका इलाके से रात करीब डेढ़ बजे एक घर में छापा मारकर नेपाल की 16 लड़कियों को छुड़ाया। पूछताछ में पता चला है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  हमारा यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :दिल्ली महिला आयोगक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला