दिल्ली: मुनिरका के बाद पहाड़गंज से 39 लड़कियों को महिला आयोग ने बचाया, विदेश में बेचने की थी तैयारी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2018 08:29 IST2018-08-01T08:29:34+5:302018-08-01T08:29:34+5:30
दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के पहाड़गंज में एक होटल से 39 लड़कियों का रेस्क्यू किया। खबर के 16 लड़कियों को बचा लिया गया है।

दिल्ली: मुनिरका के बाद पहाड़गंज से 39 लड़कियों को महिला आयोग ने बचाया, विदेश में बेचने की थी तैयारी
नई दिल्ली, 1 अगस्त:दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के पहाड़गंज में एक होटल से 39 लड़कियों का रेस्क्यू किया। खबर के 16 लड़कियों को बचा लिया गया है। ये सभी लड़कियां नेपाल की रहने वाली बताई जा रही हैं।
बता दें कि 25 जुलाई को भी दिल्ली महिला आयोग ने 16 लड़कियों को बचाया था। दिल्ली महिला आयोग ने इन सभी लड़कियों को देश से बाहर भेजने की तैयारी कर रहा है। वहीं, इन लड़कियों को बचाने के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खुद इस रेस्क्यू ऑपरेशन को संभाला और होटल से सभी लड़कियों को सुरक्षित निकाला है। इस तरह की घटना दिल्ली में लगातार देखने को मिल रही हैं।
Delhi Commission for Women (DCW) rescued 39 girls from a hotel in Paharganj late last night. These girls were trafficked from Nepal. The DCW had earlier rescued 16 girls from Munirka area on July 25. pic.twitter.com/J06iOOCirl
— ANI (@ANI) August 1, 2018
दरअसल दिल्ली महिला आयोग को खबर मिली थी कि पहाड़गंज के एक होटल में कुछ लड़कियों को जबरदस्ती रखा गया है। जिसके बाद खुद अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पुलिस के साथ इलाके में पहुंची और छापेमारी की। छुड़ाई गई इन लड़कियों को कुछ दिन पहले ही नेपाल से लाया गया था और विदेशों में भेजने की तैयारी थी। लड़कियों से पूछताछ में पता चला है कि दलालों ने उनके पासपोर्ट अपने पास रख लिए थे और उन्हें होटल में कैद कर लिया।
इससे पहले हाल ही में दिल्ली महिला आयोग ने मुनिरका इलाके से रात करीब डेढ़ बजे एक घर में छापा मारकर नेपाल की 16 लड़कियों को छुड़ाया। पूछताछ में पता चला है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।