लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 10वीं के छात्र ने किया अपने सीनियर पर हमला, छह बार घोंपा चाकू

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 4, 2018 00:14 IST

सीनियर छात्र अक्सर ही अपने जूनियर को तंग किया करता था। गुस्से में आकर जूनियर चाकू से कई वार किए।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्तः पूर्वी दिल्ली में शहादरा के कृष्णा नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल में सामान्य सी सुबह थी। छात्र-छात्राएं प्रार्थना के लिए मैदान में इकट्ठे हो रहे थे। तभी 11वीं के एक छात्र पर उसके जूनियर ने चाकू से हमला बोल दिया। जूनियर ने चाकू से कई वार किए। जबतक कोई कुछ समझ पाता 11वीं का छात्र लहू-लुहान होकर गिर पड़ा था। उसके पीठ और हाथ में कई घाव हुए हैं। घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया है और जूनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सीनियर छात्र अक्सर ही अपने जूनियर को तंग किया करता था। 

शहादरा की डीसीपी मेघना यादव ने कहा कि वो इस घटना के कारण खोज रही हैं। उन्होंने बताया, 'हम घटनाओं का सीक्वेंस बना रहे हैं जिससे सही कारण पता चल सके। साथ ही इसकी भी पड़ताल हो रही है कि छात्र को चाकू कहां से मिला और वो स्कूल में चाकू लेकर दाखिल कैसे हुआ।'

स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि दोनों छात्रों के बीच प्रार्थना सभा के दौरान झगड़ा हुआ उन्होंने कहा कि हम अक्सर मोबाइल पकड़ने के लिए छापेमारी करते हैं लेकिन इस छात्र के पास चाकू था और किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब मामला पुलिस के पास है और वो छानबीन कर रही है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :दिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज