लाइव न्यूज़ :

छतरपुर मर्डर केस: गर्लफ्रेंड की हत्या कर घर की हर जगह पर युवक ने लिखा सुसाइट नोट, स्कूल से दोनों थे एक-दूसरे के साथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 29, 2018 09:58 IST

दिल्ली-छतरपुर मर्डर केस: पुलिस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के काफी सालों से जानते थे। दोनों ने साथ में कोलकता के स्कूल से पढ़ाई की है। कोलकता से एमबीए करने के बाद दोनों एक साथ दिल्ली आए थे। 

Open in App

दिल्ली के छतरपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे युवक अविषेक मंडल( 24) और 23 साल की युवती का शव बरामद किया। घटना सोमवार की है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने युवती की गला काटकर हत्या करने के बाद युवक के फांसी लगाने की आशंका जताई है। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे यह पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर दोनों एक-दुसरे के साथ थे तो युवक ने लड़की का गला रेत कर क्यों मारा?

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हालांकि साउथ दिल्ली डीसीपी के मुताबिक, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद ही दोनों के मौत का पता चल पाएगा लेकिन फिलहाल बात करते हैं उस सुसाइड नोट के बारे में, जिसमें लिखा था... ''मैं तुमसे प्यार करता हूं लेकिन तुमने मुझे निराश किया है और इसलिए मैं अब अपनी जान दे रहा हूं।''

घर के दीवारों और कपड़ों पर भी लिखे मिले सुसाइड नोट

युवक अविषेक मंडल ने अपने घर के दिवारों, आईनों और कपड़ों पर काले और लाल रंग के पेंट से लिखा है। उसमें ये भी लिखा है, मैं तुमसे प्यार तो करता हूं लेकिन तुमने बेवफाई की है।

दीवार पर लिखे कुछ नोट में, अमेरिकन सीरियल किलर के नाम लिखे हुए हैं। जिसमें सीरियल किलर अल्बर्ट फिश का नाम है। इसके अलावा 1971 की हॉरर-थ्रिलर फिल्म ब्लड थर्स्ट का भी नाम लिखा था। इसके साथ ही  पंथ नेता चार्ल्स मैनसन का भी नाम है।

हर डिप्रेशन का इलाज सुसाइड है

नोट में यह भी लिखा है, हर डिप्रेशन का इलाज सुसाइड है। पुलिस ने घर से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसके अंत में लिखा है- '' मर्डर-सुसाइड''। 

दोनों ने साथ में कोलकता के स्कूल से पढ़ाई की है।

बता दें कि अविषेक डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव था। मरने वाली महिला  ग्राफिक्स डिजाइनर थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के काफी सालों से जानते थे। दोनों ने साथ में कोलकता के स्कूल से पढ़ाई की है। कोलकता से एमबीए करने के बाद दोनों एक साथ दिल्ली आए थे। 

महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी

पुलिस ने सोमवार को एक महिला का फोन आया था। जिसने बताया कि छतरपुर एक्सटेंशन की सुमन कॉलोनी में पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट का दरवाजा भीतर से बंद है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने बताया, महरौली पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। जबकि पुरुष छत से लगे पंखे से लटका हुआ मिला था। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!