लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः रिश्वत लेने के आरोप में SHO और 2 सिपाही गिरफ्तार, विजय विहार थाने में CBI ने मारा छापा

By स्वाति सिंह | Updated: June 18, 2020 15:26 IST

सीबीआई ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ को गिरफ्तार किया है। सीबीआई का दावा है कि इस दौरान अनेक दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इन तीनों को आज दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे रोहिणी जिले में सीबीआई ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ को गिरफ्तार किया है। विजय विहार थाने में तैनात एसएचओ एसएस चहल के साथ ही दो सिपाहियों को भी गिरफ्तार किया है।

नई दिल्लीः सीबीआई ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ और दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रोहिणी में विजय विहार पुलिस थाने में तैनात एसएचओ एसएस चहल के साथ ही दो कांस्टेबलों बदरी और जितेंद्र को रिश्वत लेते हुए बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि तीनों ने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता भूमि विवाद का सामना कर रहा है।उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता चाहरदीवारी का निर्माण कर रहा था जब कुछ लोगों ने प्लॉट पर अपना मालिकाना हक जताया। इसके बाद विवाद हो गया और पीसीआर को बुलाया गया।अधिकारियों ने बताया कि जब मामला पुलिस थाने पहुंचा तो एसएचओ ने पांच लाख रुपये की घूस कथित तौर पर मांगी और बाद में बातचीत कर दो लाख रुपये देने की बात तय हुई।

दो लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गये सरकारी अधिकारी

वहीं, लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह निवाड़ी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यकारी आधिकारी (सीईओ) हर्ष कुमार खरे को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा। लोकायुक्त निरीक्षक वी एम द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि खरे अपने जनपद की ग्राम पंचायत टेहरका के सरपंच गयादीन अहिरवार से गुजरे एक साल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराये गए कार्यों के भुगतान एवं पंचायत की कुछ शिकायतों को रफा दफा करने के एवज़ में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 

द्विवेदी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस के नौ सदस्यीय दल ने खरे को उसके सरकारी आवास पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा