लाइव न्यूज़ :

Delhi: चलती कार में लगी आग, झुलसकर ड्राइवर की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2025 11:16 IST

Delhi:दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में बिजवासन रोड फ्लाईओवर पर कल रात करीब 10.32 बजे एक कार में आग लग गई।

Open in App

Delhi: दिल्ली के बिजवासन रोड फ्लाईओवर के पास एक कार में आग लग जाने के बाद उसमें से 42 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी का शव मिला जो पूरी तरह जला हुआ था। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजकर 32 मिनट पर कार में आग लगने के संबंध में सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दमकल के दो वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और रात 11 बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझाने के बाद अधिकारियों को वाहन के अंदर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जो पूरी तरह जला हुआ था।’’ इस बीच, दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि सोमवार रात 10 बजकर 25 मिनट पर कापसहेड़ा थाने में सूचना मिली कि एक कार में आग लग गई है।

बयान में कहा गया, ‘‘ सूचना मिलने पर एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि एक कार टोयोटा ग्लैंजा में आग लग गई है।’’ प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि बिजवासन फ्लाईओवर से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई और चालक आग की चपेट में आ गया।

बयान में कहा गया, ‘‘वाहन के पंजीकरण विवरण की मदद से मृतक के परिजन को मौके पर बुलाया गया। मृतक की पहचान गुरुग्राम के पालम विहार क्षेत्र निवासी संदीप के रूप में हुई।’’ पुलिस ने बताया कि संदीप आर. के. पुरम में ‘टैक्सी ट्रांसपोर्ट’ का व्यवसाय करता था और घटना के समय वह अपने कार्यालय से घर लौट रहा था।

पुलिस के अनुसार, मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया और शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम जानने के लिए सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है।

टॅग्स :दिल्लीअग्निकांडकारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा