लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: पहले प्रेमिका शरीर पर जगह-जगह चाकू से वार कर गला रेता?, दिल्ली में हत्या कर प्रेमी तौफीक मेवात भागा, 2019 में महिला के पति को भी मारा था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2024 19:36 IST

Delhi Crime News: पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि महिला के साथ विवाहेतर संबंध था और वह उसके परिवार के साथ उसके घर पर रहना चाहता था।

Open in App
ठळक मुद्देतौफीक ने पुलिस को यह भी बताया कि वह महिला के पति को जानता था।12 अक्टूबर को रात करीब नौ बजे तौफीक महिला के घर में घुस गया और रात भर पहली मंजिल पर रहा। अगली सुबह जब महिला उससे मिलने गई तो दोनों में कहासुनी हो गई और उसने महिला पर हमला कर दिया।

Delhi Crime News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में 30 वर्षीय एक महिला का शव मिलने के तीन दिन बाद उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। रविवार को कालिंदी कुंज इलाके में 30 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया, जिसके शरीर पर चाकू से वार किए जाने के घाव थे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी तौफीक हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में जमानत पर बाहर था। उसे हरियाणा के मेवात इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका महिला के साथ विवाहेतर संबंध था और वह उसके परिवार के साथ उसके घर पर रहना चाहता था। तौफीक ने पुलिस को यह भी बताया कि वह महिला के पति को जानता था।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया, ‘‘12 अक्टूबर को रात करीब नौ बजे तौफीक महिला के घर में घुस गया और रात भर पहली मंजिल पर रहा। अगली सुबह जब महिला उससे मिलने गई तो दोनों में कहासुनी हो गई और उसने महिला पर हमला कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसने महिला गला रेत दिया और उसके शरीर पर जगह-जगह चाकू से वार किए।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह मेवात भाग गया।’’ पुलिस ने बताया कि तौफीक ने 2019 में महिला के पति की कथित तौर पर हत्या कर दी थी और उस पर मुकदमा चल रहा है। जमानत पर छूटने के बाद उसने महिला के पड़ोसी गुलजार की हत्या करने की भी कोशिश की थी जिसके बाद उसे फिर से जेल भेज दिया गया।

उसने बताया कि महिला की बेटी ने पहले पुलिस को बताया था कि उसने और उसके भाई ने अपनी मां को फर्श पर बेहोश पड़ा देखा था। पुलिस ने कहा, “तौफीक को मैकेनिकल के विषय में डिप्लोमा प्राप्त है और हरियाणा के पलवल में किसी निजी कंपनी में काम कर रहा था। वह पहले भी चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।” उसने कहा कि इस मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली