लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: प्रेमी की हत्या, शराब के नशे में कर रहा था गलत हरकत, गर्लफ्रेंड और उसके भाई समेत तीन गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2020 09:41 IST

दिल्ली के वजीराबाद में एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। साथ ही प्रेमिका का भाई भी गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के वजीराबाद में प्रेमी की हत्या, प्रेमिका सहित उसका भाई और एक अन्य शख्स गिरफ्तारपुलिस ने आरोपियों को यूपी के हरदोई से किया गिरफ्तार, सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए आरोपी

दिल्ली की वजीराबाद पुलिस ने एक शख्स की हत्या के मामले में उसी की 24 साल की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। साथ ही लड़की के भाई और एक अन्य शख्स को भी पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी लड़की का नाम वर्षा है। वहीं, उसके भाई आकाश (23) और अली को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि उसे शुक्रवार को सूचना मिली कि एक शख्स जमीन पर अचेत अवस्था में गिरा हुआ है। पुलिस जब वहां पहुंची तो उस शख्स के गले पर चोट के निशान थे। बाद में जांच में इस शख्स की पहचान साहिल (23) के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि वह वजीराबाद का ही रहने वाला था। 

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्या के सभी आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि जब उसने एक अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि ये आरोपी साहिल को लेकर वहां पहुंचे थे। बाद में साहिल के परिवार वालों ने इनकी पहचान वर्षा और उसके भाई आकाश के तौर पर की।

पुलिस ने इसके बाद वर्षा के शास्त्री पार्क स्थित घर पर छापेमारी की लेकिन वहां ताला लटका हुआ था। डीसीपी (नॉर्थ) एंटो अल्फोंसे के अनुसार इसके बाद पुलिस आरोपियों को उत्तर प्रदेश के हरदोई से गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

नशे में संबंध बनाने की कोशिश पर हत्या

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से जब पूछताछ हुई तो पता चला कि वर्षा और साहिल रिलेशनशीप में थे। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात साहिल अपनी गर्लफ्रेंड वर्षा के घर पहुंचा। वहां वर्षा का भाई और दूसरा शख्स भी मौजूद था। इस दौरान तीनों ने वहां शराब पी।

साहिल शराब के ही नशे में वर्षा के करीब आने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वर्षा का भाई भी मौजूद था। साहिल की हरकत देख वर्षा के भाई ने विरोध जताया। आखिरकार विवाद शुरू हुआ और वर्षा के भाई ने बेल्ट से उसकी हत्या कर दी।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली