दिल्ली: मेट्रो में लड़का सरेआम लड़की के सामने दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट, लड़की ने युवक की तस्वीर खींच ट्वीटर पर ये लिखा
By अनुराग आनंद | Updated: February 14, 2020 12:24 IST2020-02-14T12:24:08+5:302020-02-14T12:24:08+5:30
दिल्ली का एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक युवती बुधवार को दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही थी। शाम के करीब 6 बजे का समय था। मेट्रो में लोगों की भीड़ थी।

दिल्ली मेट्रो में लड़की से छेड़छाड़
दिल्ली में आए दिन लड़कियों के यौण शोषण को लेकर अलग-अलग तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कभी सरेआम कुछ लोग दिल्ली के वीआईपी क्षेत्र में स्थित गार्गी कॉलेज की दीवार को फांदकर कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को गलत तरह से छूते और उनके सामने मास्टबेट करने लगते हैं तो कभी मेट्रो में लड़कियों को छेड़ने का काम करते हैं।
दिल्ली का एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक युवती बुधवार को दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही थी। शाम के करीब 6 बजे का समय था। मेट्रो में लोगों की भीड़ थी। इसके बावजूद एक युवक लड़की के सामने खड़ा होकर अपने पैंट की चैन खोलकर लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। वह यहीं नहीं रूका बल्कि इसके बाद उसने लड़की के सामने अश्लील व शर्मनाक हरकत भी की।
लड़की ने घटना के बाद ये किया
घटना के समय डरी सहमी लड़की कुछ नहीं बोल पाई लेकिन इस दौरान लड़की ने उस युवक की तस्वीर खींच ली थी। एक दोस्त से बात करने के बाद शिकायत के लिए हिम्मत दिए जाने पर लड़की ने उस युवक की फोटो के साथ पूरी आपबीती बुधवार ट्वीट की। लड़की का आरोप है कि सुबह घिटोरनी मेट्रो पुलिस स्टेशन गई जहां महिला पुलिस कांस्टेबल नहीं थी।
पुरूष हेड कांस्टेबल ने सौहार्दपूर्ण तरीके से बात सुनी, फोटो ली और कहा कि इसे व्यक्ति को ढूंढने के लिए आगे भेज देगा लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट के रेस्पांस में कहा कि मामले को देख रहे हैं।
इस तरह की घटना किसी के साथ हो तो तुरंत मेट्रो हेल्पलाइन नंबर 155370 और सीआईएसएफ हेल्पलाइन नंबर 155655 पर संपर्क करें या स्टेशन पर मेट्रो अधिकारी संपर्क करें। ताकि जल्दी कार्रवाई की जा सके।
घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मामला
लड़की ने सोशल मीडिया पर जब इस बात को लिखा तो यह वायरल होने लगा। इसके बाद लड़की ने दिल्ली पुलिस की महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद ही पुलिस एक्टिव हुआ। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
लड़की ने अपनी आपबीती साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि किस तरह से लड़का भीड़ में बिना किसी डर के इस घटना को अंजाम देने के बाद वहां से खिसक गया।
