लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सरेआम 28 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर हत्या, मोटरसाइकिल सवार लोगों ने दिया घटना को अंजाम

By भाषा | Updated: May 21, 2019 02:04 IST

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शव का अंतिम परीक्षण हो चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चिकित्सकों को अंदेशा है कि अधिक खून बहने के कारण यादव की मौत हुई। 

Open in App

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में मोटरसाइकिल सवार लोगों ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना रविवार की रात हुई। मृतक की पहचान अलीगढ़ के शिवकांत यादव के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि यादव 2014 से संगम विहार क्षेत्र में रह रहा था और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षा की तैयारी करता था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह गली नं आठ में एक मकान में रहता था। उसने उसी इलाके में गली नं तीन में रहने वाले एक दोस्त को सुबह करीब तीन बजे फोन कर कहा कि वह चाय पीने आ रहा है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नुपुर प्रसाद ने कहा कि जब यादव सड़क पार कर रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसे रोका और चाकू से वार कर फरार हो गये।

उन्होंने कहा कि यादव ने अपने दोस्त को फोन किया और घटना की जानकारी दी। उसका दोस्त दो अन्य दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और मोटरसाइकिल से उसे एक नजदीकी अस्पताल ले गया। वहां से उसे एक अन्य निजी अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसे मृत करार दिया गया। प्रसाद ने कहा कि शव का अंतिम परीक्षण हो चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चिकित्सकों को अंदेशा है कि अधिक खून बहने के कारण यादव की मौत हुई। 

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट