लाइव न्यूज़ :

Delhi-Bihar Rape Case: दिल्ली में 13 साल की नाबालिग से बलात्कार, बिहार में नेपाल सीमा से आरोपी अरेस्ट, मामला तब सामने आया, मां अस्पताल ले गई तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2024 15:52 IST

Delhi-Bihar Rape Case: पुलिस उपायुक्त ने कहा कि चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए वह आरोपी के नाम के सिवा उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पायी।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के परिवार के लोग भी आरोपी का ब्योरा नहीं दे पाये। उनके पास उसका मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी नहीं थी। पुलिस ने जाल बिछाया और उसे संपत्ति संबंधी किसी काम के बहाने बुलाया।

Delhi-Bihar Rape Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 साल की एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर बिहार में नेपाल की सीमा के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि एक मई को यह मामला तब सामने आया जब इस लड़की की मां उसे जांच के लिए अस्पताल ले गयी और वहां उसे पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है। उन्होंने बताया कि सफदरजंग अस्पताल से ऐसी सूचना मिलने के बाद दिल्ली छावनी थाने के पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने लड़की की मां का बयान दर्ज किया। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए वह आरोपी के नाम के सिवा उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पायी।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिवार के लोग भी आरोपी का ब्योरा नहीं दे पाये क्योंकि उनके पास उसका मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी नहीं थी। मीणा के मुताबिक तब पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय किया और उसे पता चला कि आरोपी नेपाल में छुपा है। उनके अनुसार तब पुलिस ने जाल बिछाया और उसे संपत्ति संबंधी किसी काम के बहाने बुलाया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘जब आरोपी सीमा पर पहुंचा तब पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया और वे फिर उसे लेकर दिल्ली आ गये।’’ पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) एवं बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसनेपालबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली