लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में झगड़ों से तंग आकर व्यक्ति ने की गर्भवती पत्‍नी की हत्‍या, थाने जाकर किया सरेंडर

By भाषा | Updated: May 11, 2020 21:48 IST

दिल्ली: ऑटो रिक्शा चलाने वाला विजय कुमार रविवार रात को अंबेडकर नगर थाने पहुंचा और उसने शनिवार रात को अपनी पत्नी की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती पत्नी के घर में नहीं मिलने पर गुस्साए एक व्यक्ति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दीअगले दिन खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

नयी दिल्ली: पांच माह की गर्भवती पत्नी के घर में नहीं मिलने पर गुस्साए एक व्यक्ति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और अगले दिन खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। यह मामला दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके का है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ऑटो रिक्शा चलाने वाला विजय कुमार (33) रविवार रात को अंबेडकर नगर थाने पहुंचा और उसने शनिवार रात को अपनी पत्नी की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात को घर लौटने पर कुमार को अपनी पत्नी दक्षिणपुरी स्थित घर पर नहीं मिली तो वह पत्नी की तलाश में पास में स्थित अपने सुसराल गया लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। इसी दौरान, विजय ने पत्नी को गली में किसी व्यक्ति से बात करते देखा तो वह गुस्सा हो गया। उन दोनों के बीच जबरदस्त बहस हुई, जिसके बाद विजय ने पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि आरोपी की पहले अपनी पत्नी के साथ बहस हुई जोकि झगड़े और फिर हत्या में बदल गई। ठाकुर ने कहा, ''महिला की लाश बिस्तर पर मिली और गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे।'' उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट