लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः दीवार पर पेशाब करने को लेकर दो पक्षों के बीच बहस, चार लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की, ऐसे शुरू हुआ विवाद

By भाषा | Updated: August 13, 2022 22:25 IST

दिल्ली पुलिसः आरोपियों की पहचान कालू सराय के मनीष (19), सावित्री नगर के राहुल (19) जबकि बेगमपुर के आशीष तंवर (20) और सूरज (19) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शाहपुर जाट के मयंक पंवार के रूप में हुई है।बेगमपुर डीडीए मार्केट के गेट नंबर तीन के पास एक व्यक्ति को छुरा घोंपने की सूचना मिली।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में दीवार पर पेशाब करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई बहस के बाद चार लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शाहपुर जाट के मयंक पंवार के रूप में हुई है।

आरोपियों की पहचान कालू सराय के मनीष (19), सावित्री नगर के राहुल (19) जबकि बेगमपुर के आशीष तंवर (20) और सूरज (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसे बृहस्पतिवार को बेगमपुर डीडीए मार्केट के गेट नंबर तीन के पास एक व्यक्ति को छुरा घोंपने की सूचना मिली।

उसे तत्काल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मयंक के दोस्त विकास पंवार ने पुलिस को बताया कि वे दोनों मालवीय नगर के किला बेगमपुर में बैठे थे जब युवकों का एक समूह मयंक के साथ बहस करने लगा। बहस के बाद, वे लोग चले गए लेकिन कुछ ही देर बाद वापस लौट आए और मयंक तथा विकास पर पथराव करने लगे।

मयंक और विकास ने भागने की कोशिश की लेकिन उन लोगों ने मयंक का पीछा किया और उसे चाकू मार दिया। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

दक्षिण दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जयकर के मुताबिक इस घटना के बाद मनीष भागकर अपने चाचा के यहां बवाना चला गया और अन्य आरोपी बेगमपुर में अपने दोस्त के घर छिप गए। बाद में इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे किला बेगमपुर के पास शराब पी रहे थे और उसी दौरान मयंक एक दीवार पर पेशाब कर रहा था।

मनीष की मां ने इसका विरोध किया तो मयंक ने गालियां दीं। मनीष ने बीच-बचाव किया और मयंक को गालियां दीं, जिसके बाद मयंक ने उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक बाद में मनीष ने अपने दोस्तों को बुलाया और उन्होंने मयंक और विकास पर पथराव करना शुरू कर दिया जिन्होंने भागने की कोशिश की। हालांकि, आरोपियों ने उनका पीछा किया और मयंक को पकड़ लिया तभी मनीष ने मयंक के पेट में कई बार चाकू से वार किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा