लाइव न्यूज़ :

शराब पीने के बाद कहासुनी, प्रापर्टी डीलर को परिचित ने पीट-पीटकर मार डाला, नुकीले औजार से हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2022 15:06 IST

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विष्णु गार्डन निवासी संदीप सिंह अहलुवालिया (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि अहलुवालिया की मौत की सूचना मिलने के बाद वे अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पीड़ित के बाएं कान, नाक और सिर पर चोट के निशान थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मंगलवार को पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई।पीड़िता की पत्नी मंजीत कौर ने शिकायत की कि आरोपी मंगल सिंह दिन में करीब ढाई बजे उनके पति को अपने साथ ले गया था। अहलुवालिया घर नहीं लौटे तो मंजीत ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

नई दिल्लीः दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके के एक प्रापर्टी डीलर को उसके एक परिचित ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। दोनों साथ में शराब पी रहे थी तभी उनके बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार को पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विष्णु गार्डन निवासी संदीप सिंह अहलुवालिया (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि अहलुवालिया की मौत की सूचना मिलने के बाद वे अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पीड़ित के बाएं कान, नाक और सिर पर चोट के निशान थे।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पत्नी मंजीत कौर ने शिकायत की कि आरोपी मंगल सिंह दिन में करीब ढाई बजे उनके पति को अपने साथ ले गया था। शाम को जब अहलुवालिया घर नहीं लौटे तो मंजीत ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। काफी कोशिशों के बाद मंगल सिंह ने मंजीत का फोन उठाया और उन्हें अपने घर आने को कहा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मंजीत जब मंगल सिंह के घर गईं तो वहां उन्होंने अपने पति को घर की सीढ़ियों पर पड़ा देखा।

अहलुवालिया ने बताया कि मंगल सिंह ने उन्हें पीटा और फिर सीढ़ियों से धक्का दे दिया। मंजीत अपने पति को खेतरपाल अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’ पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने कहा कि मृतक की पत्नी के बयान पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोयल ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वे दोनों शराब पी रहे थे। अहलुवालिया ने एक छोटी सी बात पर उसे गाली देना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित पर नुकीले औजार से हमला किया। सिंह के भी चेहरे पर चोट के निशान थे।’’ अधिकारी ने बताया कि जब अहलुवालिया ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे सीढ़ियों से धक्का दिया और मौके से फरार हो गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली