लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः माता-पिता से जबरन वसूली के लिए अमेरिकी महिला ने कराया 'अपहरण'; पैसे और पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के बाद प्रेमी संग रची ये साजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 08:10 IST

पुलिस ने कहा कि महिला का पासपोर्ट छह जून को समाप्त हो गया था और उसके प्रेमी के पासपोर्ट की भी वैधता समाप्त हो गई थी। पुलिस ने कहा कि वैध पासपोर्ट और वीजा के बिना भारत में अधिक समय तक रहने के लिए दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे27 वर्षीय महिला अमेरिका के एक विश्वविद्यालय से स्नातक हैमहिला का पासपोर्ट छह जून को समाप्त हो गया था और उसके प्रेमी के पासपोर्ट की भी वैधता समाप्त हो गई थी। प्रेमी का भी पासपोर्ट खत्म हो गया था जिसके बाद दोनों ने अपहरण का नाटक किया

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाली 27-वर्षीय अमेरिकी महिला ने पैसे खत्म होने के बाद अपने माता-पिता से जबरन वसूली के प्रयास में कथित तौर पर अपने अपहरण का नाटक किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लो मैक्लॉघलिन नामक महिला तीन मई को दिल्ली आई थी।

वह अमेरिका के एक विश्वविद्यालय से स्नातक है और वाशिंगटन डीसी में रहने वाले उसके पिता एक पूर्व-सैन्य अधिकारी हैं। नई दिल्ली की पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने कहा कि अमेरिकी महिला ने कबूल किया है कि उसने अपने अपहरण का ढोंग किया था, क्योंकि दिल्ली पहुंचने के कुछ दिनों के भीतर उसके पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उसने और उसके नाइजीरियाई प्रेमी ओकोरो ने माता-पिता से पैसे वसूलने की योजना बनाई।

पुलिस ने कहा कि महिला का पासपोर्ट छह जून को समाप्त हो गया था और उसके प्रेमी के पासपोर्ट की भी वैधता समाप्त हो गई थी। पुलिस ने कहा कि वैध पासपोर्ट और वीजा के बिना भारत में अधिक समय तक रहने के लिए दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह