लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को मारा घूंसा, कई बार चहेरे को फर्श से टकराकर हत्या की, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2022 17:31 IST

पीड़िता की पहचान झारखंड की रहने वाली गुड़िया देवी (32) के रूप में हुई है। उनके पति जन्म जय सिंह (35) हरियाणा के अंबाला में रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे बेटी को लेने के लिए यहां बुद्धपुर में जयसिंह के भाई के घर पहुंचे थे।पिछले 15 दिनों से दिल्ली में रह रही थी।अंबाला में एक मुर्गी फार्म में काम करने वाले सिंह उसी दिन लौटना चाहते थे।

नई दिल्लीः मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को कथित तौर पर घूंसा मारने के बाद उसका चेहरा लगातार फर्श से टकराकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान झारखंड की रहने वाली गुड़िया देवी (32) के रूप में हुई है।

 

देवी और उनके पति जन्म जय सिंह (35) हरियाणा के अंबाला में रहते थे। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को दंपति अपनी बेटी को लेने के लिए यहां बुद्धपुर में जयसिंह के भाई के घर पहुंचे थे, जो पिछले 15 दिनों से दिल्ली में रह रही थी। अंबाला में एक मुर्गी फार्म में काम करने वाले सिंह उसी दिन लौटना चाहते थे।

जबकि उनकी पत्नी ने रात में रुककर अगले दिन वापसी पर जोर दिया। पुलिस ने कहा कि इससे दंपति के बीच हाथापाई शुरू हो गई और गुस्से में सिंह ने देवी को घूंसा मारा और कई बार उनके चहेरे को फर्श से टकराया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा, ''जब हम उनके घर पहुंचे, तो हमने पाया कि महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।'' यादव ने बताया कि उसके चेहरे पर कई चोटें पाई गईं। आरोपी जयसिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये