लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बदरपुर में युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या के बाद शव को घसीटा, 5 आरोपियों में से 2 गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: January 10, 2024 12:32 IST

पुलिस ने कहा कि मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को घटना के संबंध में बदरपुर पुलिस स्टेशन में एक सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद एक पुलिस दल भेजा गया।

Open in App

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने इलाके में कोहराम मचा दिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार और बुधवार मध्यरात्रि के समय एक 22 वर्षीय युवक चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक पर पांच आरोपियों ने जानलेवा हमला किया, चाकू से कई बार वार करते हुए आरोपियों ने युवक की जान ले ली जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सभी आरोपी भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पुलिस के कुछ अधिकारी इलाके में गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आरोपियों को घटना को अंजाम देते हुए देखा और उन्हें पकड़ने के लिए भागे। 

पुलिस ने फौरन आरोपियों को पकड़ने के लिए एक्शन लिया जिससे आरोपी भागने लगे। इस दौरान पांच में से पुलिस के हाथ दो आरोपी लगे जो कि किशोर बताए जा रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा, "पुलिस की एक टीम मीत चौक के पास गौतमपुरी इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उन्होंने देखा कि तीन-चार लोग एक आदमी को घसीट रहे थे जो बेहोश था और बुरी तरह घायल था।" मृतक की पहचान गौतमपुरी, फेज-2 निवासी गौरव उर्फ लंबू (22) के रूप में हुई।

डीसीपी ने कहा, "दोनों पुलिस कर्मचारियों ने अन्य उपलब्ध कर्मचारियों के साथ आरोपियों का बीआईडब्ल्यू कॉलोनी की ओर पीछा किया और एनटीपीसी गेट नंबर 1 के पास पहुंचे, जहां स्टाफ के साथ एसएचओ भी पहुंचे और उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान अरमान उर्फ कुर्रू और दो किशोरों के रूप में की गई।" 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि हमला निजी विवाद को लेकर किया गया है। 

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी ने कहा कि लड़ाई के दौरान आरोपियों ने शख्स पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में, उनके दो सहयोगियों, साहिद और एक किशोर को भी पकड़ लिया गया। डीसीपी ने कहा, "अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना हथियार भी बरामद कर लिया गया है, शव को एम्स शवगृह में भेज दिया गया है।"

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीहत्यादिल्ली क्राइमबदरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर