क्रूरता: 8 साल की बच्ची के साथ सगे भाई ने किया बलात्कार, बहन की हालत गंभीर 

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 5, 2018 09:45 IST2018-07-05T09:45:52+5:302018-07-05T09:45:52+5:30

यह पूरा मामला आजादपुर पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में भाई को हिरासत में ले लिया है।

Delhi aazadpur 8 year old girl raped by brother, accused in custody | क्रूरता: 8 साल की बच्ची के साथ सगे भाई ने किया बलात्कार, बहन की हालत गंभीर 

क्रूरता: 8 साल की बच्ची के साथ सगे भाई ने किया बलात्कार, बहन की हालत गंभीर 

नई दिल्ली, 5 जुलाई: दिल्ली के आजादपुर में रेप की एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। जहां एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची का उसके सगे भाई ने ही रेप कर दिया। भाई की उम्र भी महज 12 साल बताई जा रही है। रेप के दौरान बच्ची को गंभीर चोटे आई हैं। चोट इतनी गंभीर है कि बच्ची का ऑपरेशन किया जा रहा है।  

यह पूरा मामला आजादपुर पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग भाई को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। खबरों के मुताबिक आरोपी बच्चे को बाल सुधार गृह में काउंसलिंग भी दी जाएगी। उधर, दिल्ली महिला आयोग ने बच्ची को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही आयोग मुआवजे के लिए कोर्ट में केस भी दर्ज करने की बात कर रहा है।

बुराड़ी केस: 11 रजिस्टरों में लिखी स्क्रीप्ट ने खोला चुंडावत परिवार की सामुहिक मौत का रहस्य

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची के माता-पिता बहुत गरीब हैं और वे मजदूरी करते हैं। दिन भर वह मजदूरी के लिए घर से बाहर ही रहते थे। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हॉस्पिटल जाकर पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने कहा, एक रेप पीड़िता से मिलना बहुत दुखद होता है। 

8 साल की बच्ची को बहुत दर्द का सामना करना पड़ रहा है, वह भी सगे भाई की वजह से।  देश में महिलाओं खासकर बच्चियों के खिलाफ अपराध बहुत बढ़ रहे हैं, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हमें सख्त कदम उठाने की जरूरत है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

(सांकेतिक तस्वीर)

Web Title: Delhi aazadpur 8 year old girl raped by brother, accused in custody

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे