लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 79 साल का व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 15, 2018 22:54 IST

दिल्‍ली में घटी इस घटना में आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो गंभीर नतीजे होंगे।

Open in App

यी दिल्ली, 15 अक्टूबर: उत्तर-पूर्व दिल्ली के खजूरी खास इलाके में चॉकलेट देने के बहाने 79 वर्षीय एक व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुयी जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो गंभीर नतीजे होंगे।

बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी जो उसे पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

उत्तर प्रदेश : घर में घुसकर बच्ची से दरिंदगी

प्रतापगढ़ जिले के कंधई इलाके में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में राजेश नामक युवक पर नौ साल की एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में एक विधवा महिला अपनी नौ साल की बेटी और पांच साल के बेटे के साथ रहती है।आरोप है कि रात में वह किसी काम से जब पड़ोस में गयी थी तभी गांव के ही रहने वाले राजेश ने घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना के वक्त महिला का बेटा भी घर पर नहीं था और बच्ची घर में अकेली थी।उन्होंने बताया कि बेटा जब घर पहुंचा, तो उसने बहन को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पाया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे और बच्ची को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस आरोपी राजेश के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।

 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह