लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 6 साल की बच्ची से रेप, 20 वर्षीय आरोपी रोहतक से अरेस्ट, लंगर खाने के लिए गई थी पीड़िता, पहले भी दुष्कर्म के आरोप में हुआ है गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 24, 2021 17:46 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रघुबीर नगर निवासी सूरज के रूप में की गयी है। हरियाणा के रोहतक जिले में कलानौर से गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयौन शोषण करने के आरोप में पोक्सो कानून के तहत पहले भी गिरफ्तार किया गया था। कई पुलिस दलों ने उसे पकड़ने के लिए 36 घंटे तक बिना थके काम किया।आरोपी को पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो उसने दिल्ली से भागने की कोशिश की।

नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को 20 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रघुबीर नगर निवासी सूरज के रूप में की गयी है।

उसे हरियाणा के रोहतक जिले में कलानौर से गिरफ्तार किया गया। उसे ख्याला थाने के तहत आने वाले इलाके में एक नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में पोक्सो कानून के तहत पहले भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा, ‘‘हमने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसकी तस्वीर निकाली। आरोपी का किसी भी तरीके से पीड़िता से कोई ताल्लुक नहीं है और वह उस इलाके का रहने वाला भी नहीं है। ऐसा कोई भी फोन नंबर, कोई वाहन आदि कुछ नहीं था जिससे आरोपी की पहचान करने में मदद मिल सके।

मध्य जिले के कई पुलिस दलों ने उसे पकड़ने के लिए 36 घंटे तक बिना थके काम किया।’’ पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘जब आरोपी को पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो उसने दिल्ली से भागने की कोशिश की। हमारे दलों ने उसका पीछा किया और कलानौर से उसे पकड़ा।’’ एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को लड़की के साथ जाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो फुटेज वायरल हो गयी थी।

यह घटना शुक्रवार की है जब लड़की एक स्थान पर जा रही थी जहां निशुल्क भोजन बांटा जा रहा था। पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आरोपी ने नाबालिग को लालच दिया और फिर उससे दुष्कर्म किया। उसने बताया कि लड़की की हालत स्थिर है।

भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई