लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 6 साल की बच्ची की अचानक तबीयत खराब होने से मौत, परिवार को रेप की आशंका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 3, 2018 09:32 IST

पहली क्लास में पढ़नें वाली 6 साल की बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद इजाल के दौरान उसकी मौत भी हो गई।

Open in App

दिल्ली में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के रणहौला थाना इलाके में एक 6 साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि लड़की का रेप भी किया गया है। 

पहली क्लास में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई। वहीं, मामले पर परिवार का कहना है कि बच्ची की तबियत स्कूल में खराब होने के बाद, उसको वह  एक नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां तबियत में आराम ना मिलने पर परिवार वालों ने उसे गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात को करीब साढ़े 11 बजे(शुक्रवार) उसकी मौत हो गई। 

बच्ची की मौत शरीर में इन्फेक्शन फैलने और मल्टीपल ऑर्गन फेलेयोर की वजह से हुई।  वहीं, बच्ची की मैत के बाद गंगाराम अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के प्राइवेट पार्ट में इंजरी पाई गई है। जिसके बाद बच्ची के पिता ने भी बलात्कार की आशंका जताई है। बच्ची के पिता ने बलात्कार की आशंका के कारण पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाने की बात पेश की है। 

दिल्ली पुलिस ने डीडीयू अस्पताल में बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया है। वहीं, बच्ची के शरीर पर ऊपरी तौर पर किसी चोट के निशान नहीं पाए गए। लेकिन घटना का सही कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा, जिसके बाद ही पुलिस किसी तरह की जांच करेगी।

टॅग्स :दिल्लीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास