लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तीन हमलावरों ने शख्स को उसके ही घर में मारी गोली, मौत, बेटे को आए थे मारने

By वैशाली कुमारी | Updated: June 11, 2021 12:25 IST

दिल्ली में गुरुवार को एक शख्स की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने घर की बालकनी पर खड़ा था। उसी समय उसे गोली मारी गई।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को दोपहर एक बजे तीन हमलावरों ने की शख्स की हत्यागोली सतीश कुमार को लगी और उन्होंने वहीं दम तोड़ दियासतीश कुमार के बेटो को मारने आए थे हमलावर, पुलिस ने एक हमलावर की पहचान की

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली के उस्मानपुर में  57 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने शख्स को उसके ही घर में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि तीन लोग मृतक के बेटे पर हमला करने आए थे, लेकिन गोली उस पर चला दी।

मृतक सतीश कुमार अपने घर की बालकनी पर खड़ा था। तभी गुरुवार को दोपहर एक बजे तीन हमलावरों ने आकर गोलियां चला दीं।  गोली सतीश कुमार को लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया।

डीसीपी (पूर्वोत्तर) संजय कुमार सेन ने कहा कि शख्स को जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके बेटे सुनील से बात की। इसके बाद पता चला कि तीनों हमलावर बाइक पर आए थे और 'सुनील-सुनील' चिल्ला रहे थे । वह गैरेज में खड़ा था जबकि उसके पिता बालकनी पर थे। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसके पिता पर फायरिंग की और फरार हो गए।

बेटे ने की हमलावरों को हुई पहचान

डीसीपी सेन ने बताया कि सुनील ने हमलावरों में से एक की पहचान सोनिया विहार निवासी मोहित ठाकुर के तौर पर की है।  जांच टीम ने पाया कि मोहित ठाकुर कुछ लोगों के साथ गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। आरोपियों में से कुछ लोनी में एक घर के अंदर छिपे हुए थे। छापेमारी करने वाली एक टीम वहां गई लेकिन वो लोग बाइक लेकर घर से भाग गए।  पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की करते हुए गोलियां चलाईं। एक गोली जाकर मोहित ठाकुर को लगी जबकि उसके साथी अजय और गौरव भागने में सफल रहे। पुलिस ने कहा कि मोहित ठाकुर और अजय हिस्ट्रीशीटर हैं और वे फायरिंग की घटनाओं में शामिल थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोहित यौन उत्पीड़न के एक मामले में शामिल था। सुनील कुमार के रिश्तेदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि वे लोग बदला लेना चाहते थे और उन्होंने सुनील को धमकाने के लिए फायरिंग की योजना बनाई होगी।

सतीश कुमार दिल्ली मे सरकारी कर्मचारी थे और परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीहत्यादिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!