लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 40-वर्षीय व्यक्ति के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर मार डाला, पूर्वी बाबरपुर की प्रेम गली से शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2023 13:39 IST

दिल्लीः पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 12 बजकर 48 मिनट पर पूर्वी बाबरपुर की प्रेम गली में एक शव मिलने की सूचना मिली।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति का शव बरामद किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया।कमल का दिनेश वर्मा, पवन और हिमांशु से झगड़ा हुआ था।उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद के निवासी थे और पूर्वी बाबरपुर में किराये के मकान में रहते थे।

नई दिल्लीः पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार देर रात 40-वर्षीय एक व्यक्ति के सिर पर कथित तौर पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 12 बजकर 48 मिनट पर पूर्वी बाबरपुर की प्रेम गली में एक शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दीप कमल नाम के एक व्यक्ति का शव बरामद किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया।

अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पता चला कि कमल का दिनेश वर्मा, पवन और हिमांशु से झगड़ा हुआ था। सभी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद के निवासी थे और पूर्वी बाबरपुर में किराये के मकान में रहते थे। पुलिस ने बताया कि सिर पर कथित रूप से भारी वस्तु से हमला किये जाने के बाद कमल गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस को संदेह है कि उन लोगों ने शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा किया था। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम फिरोजाबाद भेजी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये