सदर बाजार में 40 साल के शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2022 17:53 IST2022-03-03T17:52:20+5:302022-03-03T17:53:45+5:30

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भुवन ने बताया कि तड़के पांच बजे वह अपने पिता से मिलने जा रहा था जो सदर बजार के शिव मार्केट में सुरक्षा गार्ड हैं। उसने अपने चाचा मंगल को रुई मंडी के पास खून से लथपथ अचेत अवस्था में देखा।

Delhi 40 year old man beaten death Sadar Bazar police case crime nepal | सदर बाजार में 40 साल के शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी देवेंद्र नेपाल का नागरिक है और वह भागकर वहीं चला गया।

Highlightsपुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि भुवन ने मंगल को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया।सदर बाजार पुलिस थाने में धारा 307 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।डीसीपी ने कहा कि घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई और मामले को हत्या के मामले में बदल दिया गया है।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में कुछ लोगों ने कथित तौर पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति को पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि लेडी हार्डिंग अस्पताल में रविवार को उन्हें सूचित किया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में भर्ती किया गया है।

 

 

पुलिस ने कहा कि मंगल नामक व्यक्ति को उसके रिश्तेदार भुवन ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भुवन ने बताया कि तड़के पांच बजे वह अपने पिता से मिलने जा रहा था जो सदर बजार के शिव मार्केट में सुरक्षा गार्ड हैं। उसने अपने चाचा मंगल को रुई मंडी के पास खून से लथपथ अचेत अवस्था में देखा।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि भुवन ने मंगल को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि सदर बाजार पुलिस थाने में धारा 307 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी ने कहा कि घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई और मामले को हत्या के मामले में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी देवेंद्र नेपाल का नागरिक है और वह भागकर वहीं चला गया। मंगल ने कुछ महीने पहले कथित तौर पर देवेंद्र के पिता को पीटा था।

Web Title: Delhi 40 year old man beaten death Sadar Bazar police case crime nepal

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे