लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मित्र की हत्या के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, केस किया दर्ज

By भाषा | Updated: November 12, 2018 05:14 IST

दिल्ली में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित रूप से मित्र की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।

Open in App

दिल्ली में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित रूप से मित्र की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि घटना रोहिणी स्थित समयपुर बादली में शनिवार रात में हुई जब दोनों कथित रूप से शराब पी रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित योगेंद्र यादव (32) समयपुर बादली में अपने मित्र विजय कुमार के फ्लैट पर गया था। कुमार, यादव और उसके अन्य मित्र उसके फ्लैट पर शराब पी रहे थे। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ समय बाद अन्य मित्र चले गए लेकिन यादव और कुमार शराब पीते रहे।

अधिकारी ने कहा कि कुमार ने पूर्व में पीड़ित से दो लाख रूपये लिये थे। जब दोनों शराब पी रहे थे यादव ने कुमार से पैसे लौटाने के लिए कहा और इसको लेकर दोनों में बहस हो गई।

अधिकारी ने कहा कि कुमार ने पिस्तौल निकाल ली और यादव पर गोली चला दी। बाद में आरोपी पुलिस थाने गया और अधिकारियों को घटना के बारे में बताया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो यादव को लहुलुहान हालत में पाया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा