लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः शाहदरा में 30 साल की महिला से मॉल के पास किया गैंगरेप, मुख्य आरोपी हुआ अरेस्ट

By भाषा | Updated: January 17, 2019 05:18 IST

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि महिला और एक आरोपी कुछ महीने पहले एक साझा दोस्त के मार्फत संपर्क में आए। दोनों विवाहित थे। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी अमित (30) व्यवसायी है जो उत्तरप्रदेश के बागपत का रहने वाला है। उसने महिला को सस्ती दर पर गृह ऋण दिलाने का वादा किया था।

Open in App

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में 30 वर्षीय एक महिला से उसके दोस्त और उसके दो सहयोगियों ने एक कार में कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सोमवार रात की है। एक राहगीर ने महिला को रोते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि महिला और एक आरोपी कुछ महीने पहले एक साझा दोस्त के मार्फत संपर्क में आए। दोनों विवाहित थे। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी अमित (30) व्यवसायी है जो उत्तरप्रदेश के बागपत का रहने वाला है। उसने महिला को सस्ती दर पर गृह ऋण दिलाने का वादा किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार को अमित ने उसे फोन किया और कड़कड़डूमा इलाके में मॉल के नजदीक मिलने के लिए कहा। जब वह मॉल पहुंची तो दो और व्यक्ति वहां पहले से बैठे हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने बाद में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ जूस पीने के लिए दिया और जब वह अचेत हो गई तो कार में उससे बलात्कार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य फरार हैं।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके दोस्तों की भूमिका की जांच की जा रही है।

टॅग्स :गैंगरेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट