लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन की दावत के दौरान पांच-छह साल की दो बहनों के साथ 25 वर्षीय शख्स ने किया छेड़छाड़, बच्चियों को लालच दिया और झुग्गी में ले जाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2023 20:59 IST

नई दिल्लीः पीड़िताओं के एक रिश्तेदार ने घर के बाहर शामियाने में जन्मदिन की दावत का आयोजन किया था। आरोपी ने दोनों बच्चियों को लालच दिया और अपने साथ एक झुग्गी में ले गया जहां उसने उन्हें कथित रूप से अनुचित तरीके से छुआ और छेड़छाड़ की।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िताओं के रिश्तेदार का पड़ोसी है। पीड़िता की मां ने बाद में पुलिस में शिकायत दी। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

नई दिल्लीः  दक्षिण पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में जन्मदिन की दावत के दौरान पांच और छह साल की दो बहनों के साथ बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय शख्स ने कथित रूप से छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कूड़ा बीनने वाले दीपक के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िताओं के एक रिश्तेदार ने घर के बाहर शामियाने में जन्मदिन की दावत का आयोजन किया था। आरोपी ने दोनों बच्चियों को लालच दिया और अपने साथ एक झुग्गी में ले गया जहां उसने उन्हें कथित रूप से अनुचित तरीके से छुआ और छेड़छाड़ की। वह पीड़िताओं के रिश्तेदार का पड़ोसी है। पुलिस ने कहा कि जब बच्चियां वहां नहीं मिली तो संबंधियों ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें दीपक के यहां पाया।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की मां ने बाद में पुलिस में शिकायत दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ दीपक को पकड़ लिया गया और स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।” द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम हर्षवर्धन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा