लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः तिहाड़ जेल में दो साथी कैदियों के बीच मारपीट, एक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2022 14:01 IST

पुलिस ने कहा कि जेल प्रहरियों और वार्डन से लापरवाही के लिए पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले हस्तक्षेप करना चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देदो कैदियों के बीच हाथापाई हो गई और इसी दौरान सिर में चोट लग जाने के कारण खान बेहोश हो गया।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अन्य कैदियों ने जेल प्राधिकारियों को घटना की सूचना दी और खान को जेल के दवाखाने ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि जांच की कार्यवाही एक मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है।

नयी दिल्लीःतिहाड़ जेल की एक बैरक में एक कैदी के साथ हाथापाई हो जाने के बाद 20 वर्षीय एक कैदी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भलस्वा डेयरी निवासी समीर खान को लूटपाट के एक मामले में तिहाड़ केंद्रीय कारागार संख्या पांच में रखा गया था। जेल प्राधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार को सुबह करीब नौ बजे हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, दो कैदियों के बीच हाथापाई हो गई और इसी दौरान सिर में चोट लग जाने के कारण खान बेहोश हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अन्य कैदियों ने जेल प्राधिकारियों को घटना की सूचना दी और खान को जेल के दवाखाने ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उसे बाद में दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि खान के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। दोनों कैदियों के बीच मुठभेड़ का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि जांच की कार्यवाही एक मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है। तिहाड़ के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने घटना के बाद बैरक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा कि जेल प्रहरियों और वार्डन से लापरवाही के लिए पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले हस्तक्षेप करना चाहिए था।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :तिहाड़ जेलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली