लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: घर में माइक्रोवेब ओवेन में मृत मिली दो महीने की बच्ची, मां पर शक

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2022 09:04 IST

दक्षिणी दिल्ली के एक इलाके में घर में सोमवार को माइक्रोवेब ओवेन में दो महीने की बच्ची का शव मिला। पुलिस माता-पिता से इस भी इस मामले में पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके की घटना, घर में माइक्रोवेब ओवेन में मिला शव।बच्ची के माता-पिता गुलशन कौशिक और डिंपल कौशिक से पुलिस कर रही है पूछताछ। प्रारंभिक जांच में बच्ची की मां पर शक, सूत्रों के अनुसार लड़की के जन्म से परेशान थी मां।

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक माइक्रोवेब ओवेन में दो महीने की एक बच्ची मृत मिली। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर के अनुसार पुलिस को दोपहर करीब 3.15 बजे बच्ची की मौत की सूचना मिली। उन्होंने बताया पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बच्ची के माता-पिता गुलशन कौशिक और डिंपल कौशिक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है।

मां पर शक, बेटी के जन्म से थी निराश

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बच्ची की मां इस मामले में मुख्य संदिग्ध है। वह लड़की के जन्म से निराश थी।

सूत्रों के अनुसार अनन्या का जन्म इस साल जनवरी में हुआ था और डिंपल कौशिक तब से परेशान और निराश थीं। उनकी इस मुद्दे पर अपने पति से भी लड़ाई हुई थी। ये बात भी सामने आई है कि इस दंपति का चार साल का एक बेटा भी है।

पुलिस को बच्ची की मौत की सूचना देने वाले एक पड़ोसी ने बताया कि डिंपल कौशिक ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया था, इसके बाद उनकी सास ने शोर मचाया। पड़ोसी ने कहा, 'हमने शीशा तोड़ा और कमरे में दाखिल हुए। हमने देखा कि महिला अपने बेटे के साथ अचेत पड़ी थी, लेकिन दो महीने की बच्ची अनन्या गायब थी।'

अनन्या की दादी और कुछ पड़ोसियों ने तब पूरे घर में उसकी तलाश की। इसी दौरान उन्होंने बच्ची को माइक्रोवेव ओवन के अंदर पाया गया। ओवन को घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे में रखा गया था। पुलिस ने कहा कि घटना के समय बच्चे के पिता अपने डिपार्टमेंटल स्टोर में थे, जो उनके घर के पास ही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई