लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एनकाउंटर का लाइव वीडियो: 12 राउंड फायरिंग के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार, महिला पत्रकार पर किया था जानलेवा हमला!

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 11, 2019 09:43 IST

एनकाउंटर में गिरफ्तार दो बदमाशों ने ये पूरी दिल्ली में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इलाज के लिए पुलिस ने इनको अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों के हाथों और पैरों में गोली लगी है।निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास हुआ एनकाउंटर।

दिल्ली में शुक्रवार(11 अक्टूबर) की सुबह निजामुद्दीन में पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में दो घायल चेन स्नैचर्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि ये दोनों गिरफ्तार आरोपी वहीं हैं, जिन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई की पत्रकार जोयमाला बागची पर पिछले महीने जानलेवा हमला किया था। 

असल में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने त्योहारों को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जुटी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों बदमाशों के हाथों और पैरों में गोली लगी है। पुलिस को इस बात का शक है कि न्यूज एजेंसी एएनआई की पत्रकार जोयमाला बागची के साथ लूट और हमले में शामिल थे। 

22 सितंबर को महिला पत्रकार जोयमाला बागची को शाम छह बजे बाइक सवार हमलावरों ने चलती ऑटो से धक्का देकर गिरा दिया और उनका मोबाइल लेकर फरार हो गए। पत्रकार के चेहरे और गर्दन पर काफी चोटें आईं थी। घटना दिल्ली के चितरंजन पार्क के पास की थी। 

टॅग्स :दिल्लीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर