लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: AAP विधायक प्रकाश जारवाल समेत 2 गिरफ्तार, डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप

By अनुराग आनंद | Updated: May 9, 2020 21:45 IST

डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आप विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साकेत अदालत ने विधायक और सह-आरोपी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार में 52 वर्षीय डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने 18 अप्रैल को अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच दिल्ली पुलिस ने डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश के साथ उनके सहयोगी कपिल नागर को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के खिलाफ गेर जमानती वारंट जारी किया गया था। 

टीओआई की मानें तो दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार इलाके में पिछले महीने एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आप विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद विधायक ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साकेत अदालत ने विधायक और सह-आरोपी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार में 52 वर्षीय डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने 18 अप्रैल को अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और ‘सुसाइड नोट’ में वह कदम उठाने के लिए जरवाल को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

देवली विधानसभा सीट से विधायक हैं प्रकाश जरवालप्रकाश जरवाल देवली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने शुक्रवार को मामले में अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख मुकर्रर की है। 

विधायक के वकील मोहम्म्द इरशाद ने कहा कि विधायक का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डॉक्टर से कोई संबंध नहीं था और मृतक के परिवार द्वारा प्राथमिकी में लगाए वसूली के आरोप गलत है।

डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में लगाया था ये आरोप

 डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने बीती 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस को राजेंद्र भाटी का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में आम आदमी पार्टी के देवली विधायक प्रकाश जारवाल का नाम था। मृतक डॉक्टर ने सुसाइड नोट में जारवाल और उनके सहयोगी पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाया था।

शु्क्रवार को दिल्ली पुलिस ने की थी छापेमारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसीपी सुधांशु धामा, विजय चंदेल व नेब सराय के एसएचओ नरेश सोलंकी सहित करीब 15 पुलिसकर्मियों की टीम ने शुक्रवार दोपहर विधायक के तिगड़ी स्थित आवास पर छापेमारी की गई थी। गोविंदपुरी, रोहिणी व दिल्ली के अन्य इलाकों में भी दबिश दी गई। इस दौरान विधायक के घर पर मिले सहायकों और अन्य लोगों से पूछताछ की गई। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्लीडॉक्टरदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!