लाइव न्यूज़ :

ब्वॉयफ्रेंड ने किया शादी से इनकार तो 19 वर्षीय लड़की ने चेहरे पर फेंका एसिड, फिर पुलिस को इस कदर किया गुमराह

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 17, 2019 14:03 IST

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह लड़के से पिछले तीन साल से प्यार करती थी पर शादी करने को लेकर लगातार लड़का मना करता था। लड़की ने कहा कि उसके बाद उसे बहुत गुस्सा आया और उसने सोच लिया था कि अगर वो मेरे से शादी नहीं करेगा तो किसी और से भी नहीं कर सकता।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस को पीसीआर फोनकॉल पर सूचना मिली थी कि एक लड़की ने लड़के पर एसिड फेंक दिया है। 24 वर्षीय लड़के का शरीर 15 प्रतिशत जल चुका है, इलाज के लिए वह अस्पताल में भर्ती है।

अभी तक आपने अक्सर यही सुना होगा है महिलाएं एसिड अटैक की पीड़ित होती हैं लेकिन ताजा मामाले में पुरुष एसिड अटैक का पीड़ित है। घटना दिल्ली के विकासपुरी की है। यहां की एक 19 वर्षीय लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर इसलिए एसिड फेंक दिया क्योंकि लड़का शादी करने से मना कर रहा था। लड़की का दावा है कि इन दोनों के बीच तीन साल का रिलेशनशिप है। महिला को दिल्ली पुलिस ने रविवार (16 जून) को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना 11 जून को घटी थी। पुलिस को पीसीआर फोनकॉल पर सूचना मिली थी कि एक लड़की ने लड़के पर एसिड फेंक दिया है। आरोपी लड़की बीए की छात्रा है। 

शुरुआत में लड़का-लड़की दोनों ने पुलिस को भ्रम में डाला था। पीसीआर कॉल पर सूचना मिलने के बाद जब पुलिस हॉस्पिटल पहुंची तो लड़के के चेहरे और गर्दन पर ज्यादा एसिड गिरने की वजह से पूरा जल गया था। वहीं, लड़की के हाथ पर भी थोड़ा एसिड गिरा हुआ था। जिसकी वजह से उसका हाथ जल गया था। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को बताया कि किसी चलते बाइक वाले ने उन दोनों पर एसिड फेंक दिया है। पुलिस ने इसके बाद कई दिनों तक छानबीन की लेकिन वह एसिड अटैकर को पकड़ने में सफल नहीं हो पा रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान उन्होंने इलाके के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए लेकिन उसमें घटना की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। 24 वर्षीय लड़के का शरीर 15 प्रतिशत जल चुका था। पुलिस को फिर से एक बार शक हुआ। 

पुलिस ने लड़की से दोबारा पूछताछ की। लड़के ने अपने बयान में पुलिस को पहले कहा था कि घटना के पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे ये कहते हुए हेल्मेट उतारने को कहा था कि वो उसे ठीक से छू नहीं पा रही है। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से लड़की से पूछा तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह लड़के से पिछले तीन साल से प्यार करती थी पर शादी करने को लेकर लगातार लड़का मना करता था। लड़की ने कहा कि उसके बाद उसे बहुत गुस्सा आया और उसने सोच लिया था कि अगर वो मेरे से शादी नहीं करेगा तो किसी और से भी नहीं कर सकता। इसके बाद लड़की ने बाजार से एसिड खरीद कर अपने पास रखा और मिलने के दौरान उसने लड़के पर फेंक दिया। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह