लाइव न्यूज़ :

Delhi: शिव विहार इलाके में 18 साल के युवक का कत्ल, चाकू घोंपकर हमलावरों ने ले ली जान; जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 10:19 IST

Delhi: घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार इलाके में 18 वर्षीय एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात हुए इस हमले के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि यह निजी दुश्मनी या झगड़े का नतीजा हो सकता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में सोमवार रात करीब 11 बजे करावल नगर पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई। उन्होंने कहा कि पीसीआर के जरिये सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम शिव विहार में घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है तथा आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट