लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बीच सड़क पर 16 साल की लड़की की शख्स ने बेरहमी से की हत्या, चुपचाप देखते रहे लोग, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

By विनीत कुमार | Updated: May 29, 2023 13:26 IST

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बर्बर तरीके से एक नाबालिग लड़की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हत्या करने वाला शख्स लड़की का बॉयफ्रेंड था।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में 16 साल की लड़की की उसी के कथित बॉयफ्रेंड द्वारा बेरहमी से कई बार चाकू गोदकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार यह जानकारी दी। घटना रविवार शाम की है। मृतक लड़की का नाम साक्षी है।

पुलिस ने बताया कि रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल ने कल शाम झगड़े के बाद साक्षी पर बार-बार चाकू से हमला किया। साथ ही कई बार पत्थर से भी हमला किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हत्या के इस विभत्स वीडियो में साहिल शाहबाद डेयरी की एक संकरी गली में साक्षी पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है, जबकि वहां से गुजर रहे लोग तमाशबीन बनकर पूरी वारदात को चुपचाप देख रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि चाकू से बार-बार वार करने के बाद साहिल ने एक पत्थर उठाया और उसके सिर पर कई बार फेंका।

इसके बाद साहिल वहां से चला जाता है फिर वापस आकर जोबारा उसी पत्थर से मारता है। पुलिस के अनुसार साक्षी अपने दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उस पर हमला कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'साहिल और साक्षी का अफेयर चल रह था, लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। लड़की अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी। साहिल ने उसका पीछा किया और उसे कई बार चाकू मारा और पत्थर से हमला किया।'

पुलिस के अनुसार साहिल इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद