लाइव न्यूज़ :

Delhi Ki Taja Khabar: सुधार गृह से 11 किशोर फरार, सुरक्षा प्रभारी और तीन पुलिसकर्मियों को घायल किया

By भाषा | Updated: April 23, 2020 18:38 IST

केंद्रीय दिल्ली के दिल्ली गेट इलाके के बाल सुधार गृह से 11 बाल अपराधी फरार हो गए। ये बच्चे सीरियल ऑफेन्डर थे। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की फिर वहां से भाग गए। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि सभी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है। ये सभी बुधवार शाम दिल्ली गेट के पास एक सुधार गृह से फरार हो गए। अपने सुरक्षा प्रभारी पर हमला कर दिया और इसके बाद बीच-बचाव में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच मध्य दिल्ली में एक सुधार गृह से 11 किशोर अपने सुरक्षा प्रभारी और तीन पुलिसकर्मियों को घायल करने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है। ये सभी बुधवार शाम दिल्ली गेट के पास एक सुधार गृह से फरार हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि भागते समय उन्होंने अपने सुरक्षा प्रभारी पर हमला कर दिया और इसके बाद बीच-बचाव में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। नाबालिगों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और फरार हो गए। घटना के बारे में बुधवार को शाम सवा सात बजे पुलिस को बताया गया।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया और उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी। घटना के तुरंत बाद फरार नाबालिगों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें घटना के बारे में बताया गया। फरार हुए नाबालिगों में एक कैलाश नगर का निवासी है। वह भाग कर अपने घर पहुंच गया था। पुलिस उसे वापस सुधार गृह ले आयी । बाकी नाबालिगों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा