लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय बच्ची का बलात्कार, मॉडल को भी बनाया गया शिकार

By भाषा | Updated: September 14, 2018 16:52 IST

मॉडल का आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाई तथा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितंबर: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 10 वर्षीय एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी दिल्ली) पंकज सिंह ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को शाम सात से आठ बजे के बीच हुई। बच्ची उस वक्त अपने घर के बाहर खेल रही थी।

सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि पीड़िता का परिवार काम की तलाश में पूर्वी उत्तर प्रदेश से यहां आया था। उसके माता पिता मजदूरी करते हैं और यहां उनका स्थायी आवास नहीं है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को एम्स भेजा गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

मॉडल के साथ भी हुआ रेप

दिल्ली एनसीआर नोएडा के सेक्टर 22 स्थित एक होटल में ऐड फिल्म की शूटिंग करने आई एक मॉडल के साथ दो लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का मामला समने आया है। 

पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने थाना सेक्टर 24 में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई कि वह नोएडा में ऐड फिल्म की शूटिंग करने आई थी। उसके साथ काम करने वाला पराग शर्मा और दिनेश उसको सेक्टर 22 स्थित एक होटल में ले गए। 

मॉडल का आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाई तथा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के दौरान दोनों ने मॉडल के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि मॉडल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :दिल्लीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO