लाइव न्यूज़ :

डेहरी ऑन-सोन में 16 साल की लड़की से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बहन के सामने ही घटना को दिया अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2020 17:35 IST

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन-सोन में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. लड़की की बहन के सामने ही घटना को अंजाम दिया.

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. परिजनों ने डेहरी के महिला थाना में आकर केस दर्ज कराया.घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

पटनाः बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन-सोन में एक 16 साल की लड़की से गांव के ही की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद युवती के परिजनों ने महिला थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बताया जाता है कि लड़की अपनी बहन के साथ किराना दुकान पर कुछ सामान खरीद कर लौट रही थी. इसी दौरान घर के पास के ही तीन युवकों ने जबरन लड़की को उठा लिया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और बाद में उसे छोड़ दिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की ने घर लौट कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी, इसके बाद परिजनों ने डेहरी के महिला थाना में आकर केस दर्ज कराया. इस मामले में तीन लफंगों को नामजद किया गया है. पुलिस तीनों युवकों की तलाश में लग गई है. इस वारदात से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

पीड़िता की मां ने बताया की सभी आरोपी मोहल्ले के ही हैं. उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां एकसाथ दुकान सामान लेने गई थी. जिसके बाद उसे उठाकर ले गए और उसकी बहन के सामने ही घटना को अंजाम दिया. लड़की को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया तथा बाद में छोड दिया.

घर आने के बाद डरी सहमी किशोरी दो दिन तक चुप रही. लेकिन फिर उसने घटना के बारे में बताया. जिसके बाद थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया गया. डिहरी के एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर दुष्कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपी न्यू मोहल्ला एरिया मोहल्ला के राजा कुमार, विक्की कुमार तथा शाहिद बताए जाते हैं. पुलिस दरिंदों की खोज कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा