लाइव न्यूज़ :

रेप विक्टिम को स्कूल ने एडमिशन देने से किया इनकार, CM से परिजनों ने खत लिख लगाई मदद की गुहार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2018 11:04 IST

देहरादून में एक अजीब सा घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट स्कूल पर आरोप है कि उसने दसवीं की रेप पीड़िता छात्रा को स्कूल में प्रवेश देने से मनाही कर दी है।

Open in App

 देहरादून में एक अजीब सा घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट स्कूल पर आरोप है कि उसने दसवीं की  रेप पीड़िता छात्रा को स्कूल में प्रवेश देने से मनाही कर दी है।    वहीं, पीड़ित छात्रा के वकील का कहना है कि बच्ची के साथ कुछ समय पहले बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप की घटना हुई थी। 

इसकी जानकारी होने पर स्कूल ने एडमिशन लेने से इनकार कर दिया। वहीं, पीड़िता के वकीक का स्कूल के तरह के रवैये पर कहना है कि उसका रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जाए। वहीं, उन्होंने  देहरादून के एसएसपी निवेदिता कुकरेती को लेटर लिखकर पूछा है कि 16 साल की पीड़िता की पहचान कैसे उजागर हुई? उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही स्कूल को इस बारे में किस तरह से पता चला। 

पीड़िता की पहचान को किसने उजागर किया इसके पीछे कौन है। वहीं पीड़िता के रिश्तेदारों का तरफ से बताया गया है कि एक प्राइवेट स्कूल ने पीड़िता को एडमिशन देने से इनकार कर दिया। हमलोग इस मामले में कानूनी राय ले रहे हैं और जल्द ही एक पुलिस टीम मामले की जांच के लिए स्कूल जाएगी। 

वहीं, बच्ची के माता-पिता ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और राज्य शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को एक पत्र लिखकर मांग की है कि स्कूल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, एक निजी स्कूल ने तो स्पष्ट रूप से उनसे कहा कि वे दुष्कर्म पीड़िता को स्कूल में दाखिला नहीं दे सकते हैं। वहीं, अभी तक आधिकारिक रूप से स्कूल की तरफ से इस पूरे मामले पर किसी भी तरह की कोई भी सफाई अभी तक पेश नहीं की गई है।

टॅग्स :रेपउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह